बिहार की योजनाएँ- महिलाओं से संबंधित योजना

बिहार की योजनाएँ- महिलाओं से संबंधित योजना



1. मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

  • कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा लिंग भेद दूर करने हेतु

2. मुख्यमंत्री विवाह योजना 

  • विवाह के समय ₹5,000 की सहायता राशि जिनकी वार्षिक आय ₹60,000 तक हो।

3. मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना

  • निरक्षर महिलाओं को 6 माह में साक्षर बनाना।

4. अल्पावास गृह योजना

  • हिंसा व शोषण की शिकार महिलाओं को संरक्षण व सुरक्षा प्रदान करना।

5. हुनर योजना

  • मुस्लिम, ST/SC एवं EBC वर्ग की 10 से 16 वर्ष की बालिकाओं को नि:शुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना।

6. ममता कार्यक्रम

  • सुरक्षित प्रसव व स्तनपान हेतु

7. मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना

  • महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक सशक्तीकरण करना।

  • इसका कार्यान्वयन महिला विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।

8. मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना

  • कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाली सभी छात्राओं को निःशुल्क साइकिल उपलब्ध कराना।

9. बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना

  • 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं को पोशाक हेतु ₹1000 अनुदान। (बजट 2019-20 से ₹1500)

10. मुख्यमंत्री बालिका पोषण योजना

  • बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास सामान्य व ओबीसी वर्ग की छात्राओं को ₹10,000 रूपये प्रति छात्रा प्रोत्साहन।

11. कन्या उत्थान योजना

  • 3 अगस्त, 2018 को प्रारंभ किया गया

  • कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, कन्याओं के जन्म, निबंधन एवं संपूर्ण टीकाकरण को प्रोत्साहित करना, लिंगानुपात में वृद्धि करना, बालिका शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, बालिका शिक्षा को बढ़ाना, बाल विवाह पर रोक आदि।

12. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना

  • भारतीय जीवन बीमा निगम का समूह बीमा लाभ विद्यालय की बालिकाओं के लिए

13. ज्ञान ज्योति कार्यक्रम

  • सीमावर्ती 31 प्रखण्डों की बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ना

  • उद्देश्य - क्षेत्रीय हस्तशिल्प को दक्ष बनाना

  • यह व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
satta king chart